छत्तीसगढराजनीतिसंपादकीय

दुर्ग। आजाद जनता पार्टी का जन अधिकार पत्र व प्रत्याशियों की पहली सूची हुई जारी

 

 

आजाद जनता पार्टी का जन अधिकार पत्र व प्रत्याशियों की पहली सूची हुई जारी

 

दुर्ग :- आज दिनांक 10/10/2023 को आजाद जनता पार्टी के प्रदेश अधयक्ष उज्जवल दीवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंग गिल, प्रदेश प्रचार सचिव करम लाल साहू, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अमानत अली खान, बालोद जिला अध्यक्ष गौकरण गंगबेर, शक्ति जिला अध्यक्ष चन्द्र दत्त भारती, रायगढ़ जिला अध्यक्ष शिवराज साहू, कोरबा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू दीप व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में IMA हाल दुर्ग में आजाद जनता पार्टी का जन अधिकार पत्र जारी किया जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त वर्गों को साध कर खुश करने का प्रयास किया गया है जिसमें

किसानों की कर्ज माफी, धान 4200 रुपये प्रति क्विंटल, धान की दूसरी फसल की खरीदी, निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क चिकित्सा, 400 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेंडर 499 रुपये, सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, बेरोजगार और सभी आम जनता को ध्यान में रख कर बनाया गया आजाद जनता पार्टी का घोषणा पत्र इस चुनाव में कहीं ना कहीं भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाता दिख रहा है।

 

आजाद जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी की है जिसमें

दुर्ग शहर से श्रीमती पारसमणि चंदेल

भानुप्रतापपुर से श्रीमती निर्मला कोमरा

कोरबा से अमनदीप सिंह गिल

संजारी बालोद से गौकरण गंगबेर

बसना से करमलाल साहू

डोंगरगढ़ से रामसायआजाद जनता पार्टी का जन अधिकार पत्र और प्रत्याशियों की पहली सूची हुई राठौर

साजा से पंडित प्रेमनारायण शर्मा

जगदलपुर शहर से सरिता सिंह

को टिकट दिया गया है।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button