छत्तीसगढसंपादकीय

कल दुर्ग और भिलाई निगम में शपथ ग्रहण समारोह का LIVE टेलीकास्ट: रायपुर में PM मोदी के समक्ष नए CM विष्णुदेव साय लेंगे शपथ… जानिए कहां लग रही बिग स्क्रीन?

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नव निर्वाचित विधायको का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसम्बर को रायपुर के सांईस काॅलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया है। जिसका कल भिलाई निगम मुख्यालय सुपेला में एल.ई.डी. स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। इसके अलावा दुर्ग निगम द्वारा विवेकानंद भवन सभागार में शपथ समारोह का प्रसारण करेगी।

आपको बता दें, कल रायपुर में प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 से विजयी राजनीतिक दल ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद व केन्द्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय का चयन किया है। जिनका मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है।

दुर्ग निगम ने विवेकानंद भवन सभागार में शपथ समारोह के टेलीकास्ट के लिए तैयारियां की पूरी

लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पलों को आम नागरिकों,मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा निगम मुख्यालय सुपेला में और नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विवेकानंद सभागर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था किया गया है। निगम प्रशासन ने आम नागरिको से अनुरोध है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण विवेकानंद सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button