![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/12/vishnu-deo-sai-780x470.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु बाबा की जयंती पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/07/Saheli-390x600-px-1.jpg)
लालपुर में स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुंगेली जिले के लालपुर पहुंचने पर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हेलीपेड पर विधायक पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने साय का स्वागत किया।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/12/advt-inspire-macbook-2.png)
CM और डिप्टी CM ने लालपुर धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/12/SHYAM-NEW-ADVT.jpg)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/11/SHREERAM-HEIGHTS-ADVT-MAY.jpg)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/11/DULHE-WAALE-ADVT-MAY.png)