छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग में घर के बाहर खेल रही बच्ची को वाहन ने रौंदा: पिता के सामने ही फोर व्हीलर ने 9 माह की बच्ची कुचला… हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही मासूम ने तोड़ा दम

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। दरहसल जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत एक तेज रफ्तार वाहन ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची घायल हो गई। पिता ने उसे लहूलुहान हालत में हॉस्पीटल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम-समोदा निवासी सुभाष जोशी की पुत्री रितिका जोशी (9 माह) सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे घर के पास खेल रही थी। सुभाष जोशी भी उस समय घर के बाहर ही बैठा था। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन आया और उसका चालक रितिका को कुचलता हुआ चला गया। वाहन की चपेट में आने से रितिका गंभीर रुप से घायल हो गई।

बेटी को लहूलुहान हालत में पिता घबरा गया। उसने लोगों को मदद के लिए बुलाया। उसके बाद सभी लोग डायल 112 की मदद से बच्ची को दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद से माता पिता की हालत गंभीर है। पूरे घर में मातम पसर गया है। जेवरा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची को पीएम के लिए भेजा। इसके बाद वाहन के बारे पता लगाने के लिए पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लेगी।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button