![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/12/1703247281_MANTRALAYA-780x470.jpg)
रायपुर। राज्य सरकार ने निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्ति रद्द करने के बाद अब एल्डरमैनों की नियुक्तियां भी रद्द कर दी है। पूर्ववर्ती सरकार ने 1200 से ज्यादा एल्डरमैनों की नियुक्तियां की थी। अब उन तमाम एल्डरमैन की नियुक्तियां रद्द कर दी गयी है। इससे पहले निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में हुई नियुक्तियों को लेकर GAD ने निर्देश जारी किया था, जिसके बाद अधिकांश निगम, मंडल व प्राधिकरण से अध्यक्ष व सदस्यों को हटा दिया गया था।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/12/image-134.png)