संपादकीय

महिला शिक्षकों को मिला तोहफा

[ad_1]

New Year Gift 2024: उज्जवल प्रदेश, लखनऊ. उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने नए साल से पहले प्रदेश की महिला शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। माध्मिक स्कूलों में पढ़ाने वाली महिला शिक्षकों को अब करवा चौथ के अलावा दो और छुट्टियां अलग से दी जाएंगी। सरकार के इस आदेश के बाद महिला शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दरअसल माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया। इसमें महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियों का जिक्र है। यह छुट्टियां प्रधानाचार्य खुद स्वीकृत करेंगे। स्कूलों की छुट्टियों को लेकर जारी 2024 के इस कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन अवकाश रहेगा। 15 दिन परीक्षायें होंगी, जबकि 233 स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी। (New Year Gift)

गर्मियों में 41 दिन बंद रहेंगे स्कूल – New Year Gift

स्कूलों के कैलेंडर में ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी। साल में 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।

Also Read: MP में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में देरी की ये बड़ी वजह…

इन छुट्टियों का भी कैलेंडर में जिक्र

अलग-अलग क्षेत्रों में मनाए जाने वाले व्रत- त्योहारों जैसे हरितालिका तीज/हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/ अहोई अष्टमी जैसे त्योहारों के लिए पिछले साल कैलेंडर में कोई उल्लेख नहीं था। बाद में मांग उठने पर अलग से आदेश कर इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का उल्लेख कर दिया गया है।

कब किस दिन स्कूल में रहेगी छुट्टी – New Year Gift

15 जनवरी सोमवार मकर संक्रान्ति
17 जनवरी बुधवार गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती
25 जनवरी गुरुवार मो० हजरत अली का जन्म दिवस
26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस
14 फरवरी बुधवार बसन्त पंचमी
24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयन्ती
08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि
24 मार्च रविवार होलिका दहन
25 मार्च सोमवार होली
29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे
01 अप्रैल ईस्टर मनडे
11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर
14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस
17 अप्रैल बुधवार राम नवमी
21 अप्रैल रविवार महावीर जयन्ती
21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई बुधवार मोहर्रम
15 अगस्त गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस
19 अगस्त सोमवार रक्षाबन्धन
25 अगस्त रविवार चेहल्लुम
26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी
16 सितम्बर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितम्बर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी
02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयन्ती
12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी
30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली
02 नवम्बर शनिवार गोवर्धन पूजा
03 नवम्बर रविवार मैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती
15 नवम्बर शुक्रवार गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा
24 नवम्बर रविवार गुरूतेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसम्बर बुधवार क्रिसमस-डे

New Year 2024: इंदौर खजराना गणेश मंदिर में 6 लाख भक्तों के पहुंचने के आसार, दर्शन से पहले जान लें इस बार कैसे होगी एंट्री

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button