छत्तीसगढ

Ram Mandir का अक्षत बांट रहे लोगों पर पथराव, धारा 144 लागू

[ad_1]

MP News: उज्जवल प्रदेश, शाजापुर. सोमवार रात 8:30 बजे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत बांट रहे राम श्याम कीर्तन ग्रुप पर आसामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना घेर लिया। इस दौरान शहर में तनाव का माहौल हो गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया।

तनाव बढ़ता देख कमिश्नर संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद शाजापुर कलेक्टर ने मगरिया, काछी वड़ा और लालपुर तीन क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने 24 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग की टीम और नगर निगम की टीम के साथ आरोपियों के अवैध अतिक्रमण की जानकारी निकाल रहा है। संभवतः उनके अवैध अतिक्रमण को आज ही तोड़ा जाएगा।

यह था मामला – MP News

शाजापुर जिले में अक्षत कलश यात्रा के दौरान सोमवार देर शाम बवाल मच गया था। यंहा लालपुर से प्रारंभ हुई अक्षत कलश यात्रा जो घूम कर वापस लौटते समय हरायपुर क्षेत्र से निकल रही थी तभी हैप्पी मेमोरियल स्कूल के पास मस्जिद के सामने असामाजिक तत्वों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान यात्रा में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा है। भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। मामले की शिकायत दर्ज करने बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग थाना कोतवाली पहुंचे जहां पर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Also Read: Ayodhya Ram Mandir Live: अयोध्या में जलेगा सबसे बड़ा दीपक

मामले को बढ़ता देखते हुए आरएसएस कार्यालय पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक को पुलिस समझने का प्रयास कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन दिया गया। इसके बाद लोग घरों को लौटे। सूचना पर विधायक अरुण भीमाबाद भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं फिलहाल शहर में शांति है।

पुलिस मामले का वीडियो और फुटेज तलाश करने में लगी हुई है। सूचना पर एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। मामले की जानकारी लगने पर शाजापुर विधायक अरुण भीमाबाद थाने पर पहुंचे और अधिकारियों चर्चा कर आरोपियों पर तत्काल सख्त ऐक्शन लेने करने की बात कही है।

Also Read: WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग की सभी टीमों के फुल स्क्वॉड की सूची

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में 24 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पूरे शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।प्रशासन ने मगरिया, लालपुर और काछीवाड़ा में धारा 144 लागू की है। सूत्रों के मुताबिक करीब 8-9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, आज प्रशासन सभी 24 आरोपियों के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सकता है।

MP News: CM यादव बोले मध्य प्रदेश में मांस-मछली की 25 हजार अवैध दुकानें बंद

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button