छत्तीसगढसंपादकीय

धान खरीदी केन्द्र पहुँच विधायक ललित चंद्राकर ने किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा.

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मंगलवार को अंडा ग्राम पंचायत के धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने किसानों से चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कई किसानों ने समिति प्रबंधक की शिकायत की। विधायक चंद्राकर ने उन्हें तलब किया और सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि समिति प्रबंधक अपना व्यवहार सुधारें। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी चल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। प्रदेश भर के किसान भाजपा सरकार की इस पहल से खुश हैं। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मंगलवार को अंडा ग्राम पंचायत के धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति पहुंचकर धान खरीदी व्यवस्था का हाल जानने के साथ ही यहां मिलने वाले बारदानों की क्वालिटी भी देखी। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान खरीदी पर संतोष जताया। किसानों ने समिति प्रबंधक राजकुमार की शिकायत भी की।

धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक राज कुमार खोबरागड़े की शिकायत सुनने के बाद विधायक ललित चंद्राकर ने उन्हें तलब किया। विधायक ने किसानों के सामने ही उन्हें व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। समिति संचालक किसानों को परेशान न करें और नियमानुसार और निर्धारित दर पर ही धान खरीदी की जाए। इस दौरान विधायक विधायक ललित चंद्राकर ने बॉयो मेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था का भी जायजा लिया। समिति के सदस्यों ने विस्तार से पूरी व्यवस्था की जानकारी दी।

भाजपा सरकार ने निभाया अपना वादा

किसानों से चर्चा के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद अपने वादे और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का भी वादा पूरा किया। महतारी वंदन योजना लागू की जाएगी जिसमें महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए मिलेंगे। 500 रुपए में एलपीजी भी दिया जाएगा। विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों से चर्चा के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

किसानो नें बताया मिल रहे हैं बारदाने

चर्चा के दौरान किसानों ने विधायक चंद्राकर को बताया कि केन्द्र में नए व पुराने दोनों बारदाने मिल रहे हैं। पुराने बारदाने खींचने पर नीचे फट जाते हैं। इस पर विधायक से समिति प्रबंधक को बारदानों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंगलवार को धान खरीदी केन्द्र में कुल 78 टोकन वाले किसानों का धान खरीदा गया। विधायक चंद्राकर ने इस दौरान जंजगिरी, अंडा, चिंगरी, विनायकपुर आदि जगह से आए किसानों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ललित चंद्राकर के साथ किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, जंजगीरी से मुरली ठाकुर, दिनेश देशमुख, जीवनलाल, अंडा से यशवंत चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, दीनदयाल साहू, उपेंद्र, गुलशन, लुकेश्वर, नागराज, सुरेन्द्र चंद्राकर, बिरेन्द्र चंद्राकर, चिंगरी से विश्राम सिंह, मालिकराम, दुर्जन, विनायकपुर मंगतिन बाई, उर्मिला बाई, अजय वर्मा, नंदिनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button