छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग। राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन संपन्न।

 

 

*राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सम्पन्न*

 

दुर्ग 12 जनवरी 2024/युवा कार्यकम खेल मंत्रालय के स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर 12 जनवरी 2024 को पूरे राष्ट्र में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा नेशनल स्कूल दुर्ग में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 150 युवाओं ने भाग लिया । सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रचार्य नेशनल स्कूल विद्यालय दुर्ग श्रीमती मधु गोस्वामी, अध्यक्षता सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री विलियम लकड़ा सभी अथितियों ने स्वामी विवेकानंद जी की छाया चित्र पर दीप प्रजवलन कर माल्या अर्पण किया और सभी युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप कुमार भुवाल ने किया ।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button