छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग। एक चिट्ठी सिया राम जी के नाम। मनोज राजपूत द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

सनातन हिन्दू धार्मिक भावनाओं को प्रेरित करने के लिए ‘मनोज राजपूत लेआउट्स’ द्वारा आयोध्या में हो रही सूर्यवंशी ‘श्री राम जी का मंदिर’ का अनावरण में श्री राम जी के चरणों में “एक चिट्ठी सिया राम के नाम” ,की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था| जो 13 जनवरी 2024 को सनातन हिन्दू धर्म के लिए एक विशाल धार्मिक शोभा यात्रा निकाली गयी, जो आयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उद्देश्य में आयोजित किया गया| इस विशाल धार्मिक शोभा यात्रा को दुर्ग में ग्रीन चौक से शाम 4 बजे प्रारम्भ हो कर पुराने बस स्टैंड पर विराम किया गया| इस शोभा यात्रा में कुल 221 पंडित, घोड़े, रथ बग्घी, सुसज्जित भव्य झांकी,सारंगा,प्रसिद्ध ढोल-ताशा, बाहुबली हनुमान जी और साथ ही धुमाल का आयोजन किया गया| ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे मानो सूर्यवंशी राजा का शहर अयोध्या, दुर्ग शहर ही आयोध्या बन गया हो| पुरे शहर को सनातन रंगों से सजा हुआ देखा गया | जिसमे एक विशाल जन समूह मे अपनी उपस्थिति श्रद्धालु जन देखने को मिली|

मनोज राजपूत लेआउट्स ने समाज के सहयोग से इस सुन्दर और मनोहर पहल को एक अभूतपूर्ण बनाने का आव्हान किया | इस धार्मिक शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य- सभी भक्तजनों की अपनी मनोकामना को श्री राम जी के चरणों में पहुँचाना है| जो रामभक्त ‘श्री आयोध्या धाम’ नहीं पहुँच पा रहे है, उनके लिए मुख्य रूप से दिनाकं 13 जनवरी से 20 जनवरी तक “एक चिट्ठी सिया राम जी के नाम” की गाड़ी छत्तीसगढ़ में घुमायी जायेगी, जिसमे आप सभी रामभक्त अपनी प्रार्थनारूपी चिट्ठी लिखकर इस गाड़ी रूपी रथ में डाल कर सकते है और आप मनोज राजपूत लेयआउट्स में भी चिठ्ठी लिखकर दे सकते है और इस गाड़ी के माध्यम से सूर्यवंशी श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या भेजा जायेगा, जिससे आपकी सन्देश के माध्यम से मनोकामना पूर्ण हो जाये| इन वाहानों में LED स्क्रीन प्रदर्शन की गयी है, जिसमे भगवान श्री राम की भक्तिमय गीत का सुंदर प्रदर्शन करते हुए पुरे छत्तीसगढ़ में चिट्ठी रूपी मनोकामना इकट्ठा की जायेगी, जिसे सम्मानपूर्वक आयोध्या सूर्यवंशी राम जी के चरणों में पहुँचाया जायेगा|

इस सुखद सुंदर और धार्मिक शोभायात्रा की पुराना बस स्टैंड पर मंच कार्यक्रम रखा गया, जिसमे दुर्ग के विधायक माननीय श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि रहे थे| इस धार्मिक प्रेरणाश्रोत कार्यक्रम में सभी हिंदुत्व संगठन के सदस्य भागीदारी रहा, ऐसा सुन्दर लग रहा था कि जैसे मानो की एक पुजारी अपनी आराध्य प्रभु श्री राम जी को अपनी श्रद्दधा रूपीमाला में पिरो कर अर्पित कर रहे हो |सभी संगठन के सदस्य शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान किये|

साथ ही इस धार्मिक कार्यक्रम को मनमोहक और आनन्दित करने के लिए हमारी प्रिय बहन आरू साहू जी की आवाज में भगवान् रामजी की भक्तिमय गाने का भी सुन्दर आयोजन किया गया,जो इस कार्यक्रम को और भी भावनात्मक रूप में परिवर्तित हुआ|

इस धार्मिक शोभायात्रा में दिल्ली से आये हुए, बाहुबली मानव रूपी हनुमान जी ने अपना बहुत ही सुन्दर अवं धार्मिक किरदार निभाए,जिसे देखकर लोग भाव विभोर हुए , साथ ही सभी भक्तजन उनसे आशीर्वाद लिए|

इस धार्मिक शोभायात्रा के माध्यम से हम यह बताना चाहते हैं कि जिस पथ पर हम चल रहे है , उसी पथ पर आने वाली पीढ़ी को भी मार्गदर्शन मिलें, जो धर्म सांगत हो| इसलिए हम अपने आने वाली पीढियों को सनातनी धर्म को प्रति प्रेरित कर रहे है| यह सनातन धर्म मर्यादा पुरुषोत्तम राजा श्री राम जी के प्रतीक सवरूप है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे शहर के लोगों को एक समूह में जोडकर आदर सम्मान और भक्ति भाव से इस संसार रूपी भाव सागर को पर कर सके|

इस शोभायात्रा में बच्चो को भगवान श्री राम, माता सीता, उनके अनुज लक्ष्मण और अंजनी पुत्र हनुमान जी की वेषभूषा के रूप में लेकर आये थे, जिसमे लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जिससे इस हिन्दू धार्मिक परम्परा से आने वाली पीढ़ियों को जागरूक कर सके|

  1.                   इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिली और लोग इसमें अधिक-से-अधिक भाग लेने के लिए उत्सुक हो रहे थे| मनोज राजपूत के द्वारा दुर्ग-भिलाई का सबसे महत्वपूर्ण पहल किया गया, जिसमे धर्म से लोगो को जोड़कर लोगों के बीच एकता और सामूहिकताओ को बढ़ावा देना है|

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button