छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग शहर के लिए सेक्टर अधिकारी की हुई नियुक्ति: मतदान केन्द्रों के लिए इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखिए

दुर्ग: लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के लिए 11 मतदान केंद्रों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा को, 17 मतदान केंद्रों के लिए सहायक श्रम आयुक्त श्रद्धा केसरवानी को, 11 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई ए चंदन निर्मल को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन अशोक कुमार साहू को, 7 मतदान केंद्रों के लिए जिला परियोजना समन्वय समग्र शिक्षा सुरेन्द्र पांडेय को, 6 मतदान केंद्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकरी छ.ग. अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्यामल दास को, 12 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक कृषि प्रशिक्षण केंद्र सतीश कुमार अवस्थी को, 8 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शैलेंद्र सिंह को, 13 मतदान केंद्रों के लिए प्राचार्य महिला आई.टी.आई. प्राचार्य गोरख प्रसाद, 9 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड उत्कर्ष उमेश पांडेय को, 10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक प्रध्यापक सनत कुमार साहू को, 9 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन गोपी कृष्ण शर्मा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तुषार त्रिपाठी को, 7 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी विपेन्द्र कुमार तिवारी को, 10 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन विनोद कुमार को, 10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम संतोष कुमार बेहरा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता ग्रामीण सेवा संभाग शशांक सिंह राठौर को, 7 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता नगर पालिक निगम जितेंद्र कुमार समैया को, 7 मतदान केंद्रों के लिए सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी आर. प्रसाद को, 8 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता नगर पालिक निगम पंकज साहू को, 16 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु उप संभाग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रं. 64 दुर्ग शहर के लिए रिजर्व सेक्टर अधिकारी मार्केटिंग ऑफिसर जिला सहकारी बैंक हृदय शर्मा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. सैय्यद सलीम अकील, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रेरणा कठाने को नियुक्त किया गया है।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button