छत्तीसगढसंपादकीय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिता का निधन: ट्वीट कर दी जानकारी, सीएम साय ने जताया दुख

जगदलपुर। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है। भाजपा विधायक किरण सिंह देव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव 104 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। CM साय ने स्वर्गीय देव के पुत्र जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय श्री देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button