छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग में रफ्तार का कहर: बाप-बेटा स्कूटी से जा रहे थे घर… तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, एक की ऑन द स्पॉट मौत, दूसरे का इलाज जारी; पुलिस ने 3 को…

यशवंत साहू, दुर्ग। दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर जारी है। बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के सरदार पटेल चौक में रात में ये हादसा हुआ। इस हादसे में दुर्ग के व्यापारी प्रकाश जैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा प्रियंक जैन गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों स्कूटी में सवार होकर घर जा रहे थे।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने घटना के संबंध में जानकारी दी है कि प्रकाश जैन और प्रियंक जैन अपनी दुकान बंद करके लौट रहे थे। उनका घर ऋषभ कॉलोनी में है। जब वे पटेल चौक पहुंचे तभी एक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में प्रकाश जैन की गाड़ी चपेट में आ गई, प्रकाश जैन खुद लगभग 20 फीट दूरी पर जा गिरे जिससे ऑन द स्पॉट उनकी मौत हो गई। वहीं प्रियंक घायल है, अस्पताल में उपचार जारी है।

आपको बता दें, कार में सवार तीन लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि, ड्राइवर नशे में धूत था। जिस वजह ये हादसा हुआ। मृतक प्रकाश जैन की फ्लेक्स की दुकान है। काम ज्यादा होने किए वजह से रात करीब 1 बजे दोनों दुकान से घर जाने निकले थे। जिसमें प्रकाश जैन कीमौत हो गई। ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार राजनांदगांव की है।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button