संपादकीय

PM मोदी ने प्रभु श्रीराम से मांगी क्षमा

[ad_1]

Live PM Modi Ram Mandir Speech: उज्जवल प्रदेश, अयोध्या. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। पीएम मोद ने कहा, हमारे राम लला आ गए हैं। राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा, सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। Live PM Modi Ram Mandir Speech

हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। ये क्षण आलौकिक है, ये पल पवित्रतम है। 22 जनवरी, 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए काल चक्र का उद्गम है।

Live PM Modi Ram Mandir Speech

मैं प्रभु श्रीराम से क्षमा भी मांगता हूं। हमारे पुर्षार्क्ष में कोई तो कमी रही होगी कि इस काम को करने में हमें इतना समय लग गया। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रभु श्री राम हमें जरूर माफ करेंगे।

राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है।

Also Read: राम लला की पहली झलक से धन्य हुआ जीवन, यहां देखिए फोटो

भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली।

आज गांव-गांव में एक साथ कीर्तन, संकीर्तन हो रहे हैं। आज मंदिरों में उत्सव हो रहे हैं, स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, पूरा देश आज दीपावली मना रहा है। आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है।

मंदिर वहीं बना है, जहां प्रण लिया था: योगी आदित्यनाथ – Ram Mandir

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का प्रण लिया गया था। उन्होंने राम मंदिर संघर्ष के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को याद किया।

Also Read: PM Vishwakarma Scheme में टूल खरीदने के लिए कारीगरों को मिलेगा 15 हजार रुपये का अनुदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षण को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। 500 साल बाद राम लला अपने मंदिर में विराजे हैं। ऐसा लग रहा है मानो हम त्रेता युग में आ गए हों। आज हर घर राम हैं।

Read More

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button