संपादकीय

कहां और कैसे देखें अंतरिम बजट

[ad_1]

Budget 2024 Live: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. केंद्र सरकार 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी यह उनका छठा बजट होगा। अन्य वर्षों के विपरीत, इस साल का बजट का बजट खास है क्योंकि इसी साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

उम्मीद है कि पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद सत्ता संभालने वाली नई सरकार द्वारा पेश किया जाएगा। हालांकि चुनावी वर्ष में अंतरिम बजट से महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव और बड़ी घोषणाओं होने की उम्मीद कम ही है, लेकिन सभी की निगाहें निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर होंगी। यहां हम बजट 2024 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। Budget 2024 Live

Budget 2024 Live: कब और कितने बजे पेश होगा

वित्त वर्ष 2024-2025 का अंतरिम बजट गुरुवार 1 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी।

Also Read: जानिए आज 30 जनवरी 2024 के Sariya Cement ka Price

बजट 2024: कहां देखें लाइव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए दर्शक संसद टीवी और डीडी न्यूज देख सकते हैं। वहीं प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) भी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के माध्यम से बजट का ऑनलाइन प्रसारण करेगा।

केंद्रीय बजट टाइम्स नाउ नवभारत के टीवी चैनल और यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। यदि आप बजट 2024 की पल-पल की अपडेट देखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर भी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

Also Read: वरमाला के बिच दोस्तों ने कर दिया मोय-मोय, देखे दुल्हन का रिएक्शन

बजट 2024: बजट डॉक्यूमेंट कहां से और कैसे डाउनलोड करें

इस वर्ष भी बजट 2024 को “पेपरलेस फॉर्म” में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण समाप्त होने के बाद, केंद्रीय बजट डॉक्यूमेंट आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आसानी से देखा जा सकता है। इसे आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं।

बजट डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए आप सीधे केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर जा सकते हैं या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और iOS यूजर्स इसे एप्पल ऐप स्टोर पर पा सकते हैं। ऐप और आधिकारिक दस्तावेज के डाउनलोड लिंक सहित सभी जानकारी यहां प्राप्त की जा सकती है।

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button