![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/02/bijapur-accident-672x470.jpg)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग के घायल होने की भी खबर है। जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ये मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है। हादसे की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/01/advt_saheli-jewellers.png)
DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार ग्रामीण बीजापुर जिले के फुलगट्टा के रहने वाले हैं। सभी पारंपरिक नाचा दल के सदस्य हैं, जो मुसालूर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। बुधवार देर रात पिकअप में सवार होकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/11/DULHE-WAALE-ADVT-MAY.png)
नैमेड के पास मिंगाचल गांव के नजदीक गीदम की तरफ से आ रहे एक ट्रक से पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें संतु उम्र 30 साल, मुन्ना उम्र 28 साल, उरा उम्र 32 साल और राजकुमार उम्र 18 साल शामिल हैं।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/09/advt-may-yuvraj-vadhu-new-sep.jpg)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/01/RUNGTA-PUBLIC-SCHOOL-ADVT.jpg)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/02/ADVT_FLASH-ACADEMY-TUHIN-MANDAL.jpg)