![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/02/CHHATTISGARH-POLICE-IPS.jpg)
रायपुर-भिलाई। जिस सूची का इंतजार था, वो सूची आधी रात को आई। हम बात कर रहे हैं IPS तबादला सूची का। जिसे राज्य सरकार ने आधी रात जारी कर दिया है। इस सूची में कई सीनियर आईपीएस अफसर भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी बदल दी गई गई है। वहीं जंगल से मैदानी इलाके और मैदानी इलाके से जंगल भी अफसरों को भेजा गया है। तेज तर्रार आईपीएस अफसरों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। दुर्ग के नए एसपी जितेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं दुर्ग के मौजूदा एसएसपी रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज का प्रभारी आईजी बनाया गया है। कड़क आईपीएस अमरेश कुमार मिश्रा को रायपुर रेंज आईजी बनाया गया है। लंबे समय से जंगल में तैनात कड़क अफसर आईपीएस शशिमोहन सिंह को जशपुर जिले की कमान सौंपी गई है। उन्हें पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज आईजी बनाया गया है।
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-1.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-2.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-3.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-4.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-5.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/image-6.png)
The post दुर्ग के नए SP होंगे जितेंद्र…गर्ग होंगे दुर्ग के प्रभारी IG, कड़क IPS अमरेश मिश्रा को बनाया रायपुर रेंज IG, शशिमोहन सिंह होंगे जशपुर पुलिस कप्तान, कई जिलों के SP बदले गए, आधी रात जारी हुई सूची, appeared first on Bhilai Times.