छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग। 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

*8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन*

*-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन*

दुर्ग, 4 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 8 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले की बालिका एवं महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय दुर्ग में सुबह 9 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार खिलाड़ी 6 मार्च शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपना पंजीयन करा सकते है। 9 वर्ष से अधिक आयु की बालिका एवं महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़, गोला एवं तवा फेक) खेल आयोजित किये जाएंगे। विजेता खिलाडियों एवं टीम को खेल विभाग द्वारा मैडल एवं शिल्ड प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग से संपर्क कर सकते है।
बालिका एवं महिला खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर श्री गजेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शबा अंजुम एवं सुश्री आकर्षी कश्यप, जिला पंचायत सभापति श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं श्रीमती योगिता चंद्राकर के साथ सेठ रतनचंद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button