संपादकीय

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला लक्ष्य

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया गया। लक्ष्य के साथ-साथ जिम्मेदारियों व समन्वय के साथ काम कैसे काम करना है इसके बारे में बताया गया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आह्वान करते हुए कहा है कि सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने के लिए कृत-संकल्पित हों। भाजपा चुनाव जीतेगी, इसके लिए इस समितियों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

आप सभी को योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उसके समय पर क्रियान्वयन पर बहुत ज्यादा ध्यान देना है। प्रबंधन समिति के 36 विभागों में आपसी समन्वय होना एक अनिवार्यता है। सह प्रभारी ने कोआर्डिनेशन अतिथि विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग ,सोशल मीडिया साहित्य सामग्री निर्माण, प्रवास वीडियो, डिजिटल विभाग, संकल्प पत्र, झुग्गी झोपड़ी अभियान सामाजिक संपर्क अभियान आदि के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

11 सीटें जीतने का लक्ष्य : जामवाल – Lok Sabha Election 2024

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डालनी है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि आगामी 30 मार्च तक दीवार लेखन करना है, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

Also Read: Claude-3: आया नया Q-Star AI, इंसानों जैसी इंटेलीजेंसी

कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 10 लाभार्थी परिवारों से और 30 मार्च तक 200 लाभार्थियों से मुलाकात करने का लक्ष्य पूरा करना है। हर घर में झंडा अभियान भी पूर्ण करना है। इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प सुझाव संग्रहण अभियान के तहत 15 मार्च तक प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव एकत्रित करना है। दिनभर चलीं भाजपा की मैराथन बैठकों में विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, सौरभ सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

‘मैं हूं मोदी का परिवार’ अभियान का शुभारंभ

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ अभियान की शुरुआत करते हुए पदाधिकारियों व प्रत्याशियों ने पोस्टर की लांचिंग की। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी मौजूद रहे। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि आज पूरी दुनिया में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की डंका बज रहा है।

Also Read: Code Of Conduct: क्या होती है चुनावी आचार संहिता? क्या हैं इसके नियम

भाजपा सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानती है। हर व्यक्ति की चिंता करती है। पोस्टर लांचिंग के समय क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित भाजपा प्रदेशाध्ययक्ष किरण देव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button