संपादकीय

CM साय ने कहा, PM मोदी ने हमेशा महिलाओं का किया सम्मान

[ad_1]

CM SAI CG News: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी और पीएम मोदी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला – द्रौपदी मुर्मू हैं। महिलाओं के लिए इससे ज्यादा उत्साहजनक बात क्या हो सकती है।”

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। यहां सीएम साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहां नारियों की पूजा होती है, वहां भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा, वैभव- धन संपदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में विराजित किया। (CM SAI CG News)

मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित – CM SAI CG News

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रहे।

GST New Rule लागू, अब बिना E-Challan के ई-वे बिल नहीं होगा जेनरेट

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button