![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-03-07-10-34-53-06_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-780x470.jpg)
कलश यात्रा के साथ कोड़िया में शिवरात्रि
महोत्सव शुरू
शिवधाम कोड़िया में तीन दिनी शिवरात्रि महोत्सव का आरंभ 6 को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ | बड़ी संख्या में माताओं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर बाजा गाजा के साथ गांव की प्रमुख गलियों से गुजरते मतवा तालाब से पवित्र जल भर भूइं फोड़ शिव मंदिर में आईं | दिव्य शिव ज्योतिर्लिङ्ग पर जलाभिषेक हुआ | यात्रा में मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित ग्रामवासी भाई बहन शामिल हुए | 7 को आमंत्रित मानस मंडलियों का संगीतमय मानस गान होगा एवं 8 को महाशिवरात्रि विशाल मेला के साथ दर्शन पूजन अभिषेक का क्रम दिन भर चलेगा | इस दिन यहां भारी भीड़ होने का अंदेशा है | बहुत दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन शिवाभिषेक हेतु आते हैं | सत्य नारायण कथा – पूजा, शिव मंच पर मानस प्रवचन सत्संग , रात्रि में ‘पप्पू गम्मतिहा एवं कामेडियन ‘ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा | उक्त जानकारी डॉ नीलकंठ देवांगन ने दी |