छत्तीसगढसंपादकीय

शिवमहापुराण में के छठवें दिन MP विजय बघेल पहुंचे कैम्प-1 कथा स्थल, कथावाचिका आरध्या शर्मा ने समुन्द्र मंथन का किया वर्णन… शिव शक्ति सेवा समिति ने किया सांसद का सम्मान

भिलाई। भिलाई के कैम्प-1 शिव संतोषी मंदिर, तीन दर्शन मंदिर में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिवमहापुराण कथा के आयोजन के छठवें दिन भी जिले के बड़े जनप्रतिनिधि पहुंचे। बुधवार को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल कथास्थल पहुंचे। राष्ट्रिय कथावाचिका आराध्या शर्मा को सुनने दूर-दूर से लोग आ रहे है। शिवमहापुराण के छठवें दिन भी भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रिय कथावाचिका किशोरी आराध्या शर्मा ने छठवें दिन की कथा में समुद्र मंथन का वर्णन किया। कथावाचिका ने बताया कि, भगवान ने अपनी अर्धांगिनी मां पार्वती के कहने पर जगत कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्न में सर्वप्रथम विष का पान किया। इसी वजह से भगवान नीलकंठ कहलाए।

कथा में पश्चात भगवान नारायण ने मोहनी रूप धारण किया जिनका दिव्य वर्णन किया गया। भगवान शंकर ने दिव्य मोहनी रूप का दर्शन किया मोहित हुवे। मां पार्वती ने अपने ही शरीर के मेल से एक दिव्य बालक गणेश का निर्माण किया। अंगरक्षक के रूप में जिनका सिर भगवान ने अपने त्रिशूल से काट दिया। पश्चात उन्हे हाथी का शिर धारण कराया। भगवान गणेश प्रथम पूज्य बने। भगवान शंकर के ही शक्ति से कार्तिकेय का जन्म समुद्र में हुवे जिन्हे 5 कृतिकाओं ने पालन पालन किया।

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि, इस वर्ष शिवमहापुराण में कैम्प वासियों के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से शिव भक्त कथा सुनने यहां आ रहे है। जो हमारे लिए सौभगाय की बात है और यही चीज हमारे आयोजन को सफल बना रहा है। समिति द्वारा 29 फरवरी को डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसके पश्चात 1 मार्च से 7 मार्च तक राष्ट्रिय कथा वाचिका किशोरी आराध्या शर्मा के द्वारा शिव महापुराण की शुरुआत हुई। 6 मार्च को कथा का छठवा दिन था। 7 मार्च को हवन एवं महाआरती का आयोजन रखा गया है। 8 मार्च को सुबह 8 बजे शिव जी का रुद्राभिषेक और शाम 3 बजे से बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जो पिछले साल से भी अधिक भव्य होगा। इसके पश्चात 10 मार्च रविवार को महाभंडारा के साथ आयोजन समाप्त होगा। मैं सभी भक्तजनों से आग्रह करता हूँ की बड़ी संख्या में अब्ब सभी शामिल होए और हमारे इस आयोजन को सफल बनाए। आज मुख्या अथिति के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पार्षद विनोद सिंह, जालंधर सिंह, सैलजा राजू, गिरजा बंछोर, पायल जैन समेत अन्य मौजूद थे। जिनका शिव शक्ति सेवा समिति ने सम्मान किया।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button