संपादकीय

अब सफेद बालों से छुटकारा, ग्रे हेयर होम ट्रीटमेंट

[ad_1]

How To Stop Grey Hair: आमतौर पर सफेद बालों की समस्या एक उम्र के बाद शुरू होती है, लेकिन आजकल यह समस्या यंग ऐज में ही देखने को मिल रही है। सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से नहीं जाते। केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने के अलावा कई लोग इसे खत्म करने के लिए घरेलू उपायों को भी ट्राई करते हैं। कुछ घरेलू उपाय एक्सपर्ट द्वारा बताए गए होते हैं जिससे कुछ हद तक बालों में फर्क भी देखने को मिलता है, हालांकि यह तरीका शुरुआत में ही किया जाए तो बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद होती है। डॉक्टर दीक्सा भवसारी के अनुसार सफेद बालों से राहत पाने से पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर ये समस्या क्यों शुरू होती है? (Grey Hair Home Remedies)

हाल ही में डॉ. दीक्सा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि समय से पहले बालों का सफेद होना एक बीमारी है। दरअसल, आर्युवेद में समय से पहले होने वाले सफेद बालों को पालित्य (Palitya) कहा जाता है। जिसका अर्थ है रंग में बदलाव। समय से पहले सफेद बाल होना मुख्य रूप से पित्त एनर्जी डिसऑर्डर है। कोई भी चीज जो पित्त को उत्तेजित करती है, वह समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है। हालांकि पित्त डिसऑर्डर होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

बॉडी में क्यों आती है पित्त दोष की समस्या – Grey Hair

डॉ. दीक्सा के अनुसार पित्त दोष की समस्या अत्याधिक गर्म, स्पाइसी, ऑइली, खट्टे और बासे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से होता है। इसके अलावा अधिक शराब, चाय, कॉफी, और दही आदि पेय पदार्थों के सेवन से भी ऐसा होता है, जिसकी वजह से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।

वहीं हमारे डेली रूटीन में भी कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिसकी वजह से पित्त उत्तेजित होती है, जैसे अत्याधिक गुस्सा, अनियमित नींद, रात में गैजेट्स का उपयोग करना आदि। गलत चीजें खाने और खराब लाइफस्टाइल से पित्त असंतुलित हो जाता है और फिर ये बाल या उनकी जड़ों में बस जाता है और वो सफेद होने लगते हैं।

Also Read: PM Ujjwala Yojana: LPG गैस सिलेंडर पर मिलती रहेगी ₹300 की छूट !

पित्त दोष से उपजी अधिक मात्रा में गर्मी बालों के नेचुरल कलर को बदल देती है। अगर आप बालों को सफेद होने से रोकना चाहते हैं तो उससे पहले गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल को बदलने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, सफेद बालों को रोकने के लिए कई ऐसे घरेलू उपचारों को भी फॉलो किया जाना चाहिए।

​रोजाना खाएं एक फल

इस मौसम में रोजाना दिन में एक फल खाने से न केवल सफेद बालों को ठीक किया जा सकता है, बल्कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी सही होगा। साथ ही, शरीर से डिटॉक्स पदार्थ खत्म होंगे और यह एक अच्छी लाइफस्टाइल की सही शुरुआत है।

​बालों के लिए अच्छा है आंवला

ताजे आंवला जूस में प्रोसेस्ड नारियल तेल मिक्स कर दें और उससे स्कैल्प की मसाज करें। आंवला समय से पहले सफेद बालों को रोकने के लिए काम करता है। आप चाहें तो रोजाना 30 एमएल ताजा आंवला जूस का सेवन भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप आंवला पाउडर से हेयर मास्क बना सकती हैं।

Also Read: IND vs ENG 2024: सांप की तरह लहराती कुलदीप यादव की गेंद स्टंप में घुसी, Live Video Viral

​ब्राह्मी का इस्तेमाल

स्ट्रेस समय से पहले बालों के सफेद होने के प्रमुख कारणों में से एक है। इसे दूर करने के लिए आप ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तनाव के इलाज के लिए सबसे अच्छी जड़ी-बूटी में से एक है। यह दिमाग को बूस्ट करता है। यही नहीं आर्युवेद में ट्रैंक्विलाइज़र के रूप में उपयोग किया जाने वाला ये एक अच्छा तंत्रिका टॉनिक भी है।

ब्राह्मी तनाव के कारण खोए हुए नेचुरल कलर को वापस लाने में मदद करती हैं। पित्त को संतुलित रखने के लिए अपने बालों और स्कैल्प में ब्राह्मी तेल से मालिश करें। तेल के अलावा आप चाहें तो इसके पाउडर से हेयर मास्क बनाकर भी लगा सकती हैं।

​करी पत्ता ऑयल बनाएं

सफेद बालों को रोकने के लिए आप करी पत्ता ऑयल तैयार कर सकती हैं। इसके लिए नारियल तेल या फिर अपनी पसंद का कोई भी तेल 1 या 2 कप लें और उसमें करी पत्ता मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें आंवला का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इन चीजों को गैस पर रखकर उबाल लें, इसे तब तक उबालना है जब तक की पत्ते गहरे रंग के ना हो जाएं।

अब इस तेल को ठंडा कर लें और किसी साफ कंटेनर में भरकर रख लें। अब बालों को अलग-अलग कर के चारों तरफ करी पत्ता ऑयल लगाएं। ध्यान रखें कि तेल को जड़ों से लेकर बालों के नीचे तक लगाना है। साथ ही, स्कैल्प में भी अच्छी तरह लगाएं। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर अगले दिन माइल्ड शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर लें।

Also Read: Claude-3: आया नया Q-Star AI, इंसानों जैसी इंटेलीजेंसी

बालों में भृंगराज का इस्तेमाल

भृंगराज को ‘बालों का राजा’ कहा जाता है और यह समय से पहले सफेद बालों के इलाज के लिए सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है। यह मेटाबॉलिज्म को भी सही करता है। यही नहीं इसे केशरंजन यानी बालों के लिए रंग एजेंट भी कहा जाता है। रंग बनाए रखने, बालों के झड़ने को कम करने या फिर हेयर ग्रोथ के लिए भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल हेयर पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।

स्कैल्प में भृंगराज पेस्ट लगाने के बाद आधे या फिर एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें। अगर आप भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर रही हैं तो स्कैल्प में अच्छी तरह मसाज करें और हर्बल शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में 2 बार जरूर ट्राई करें।

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button