छत्तीसगढसंपादकीय

लोकसभा चुनाव के पहले इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया में दो चुनाव आयुक्त की नियुक्ति… रिटायर्ड IAS डॉ. राजेश गुप्ता और प्रियांश शर्मा बनाये गये नए ECI के इलेक्शन कमिश्नर; नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के ऐलान को कुछ दिन बचे है। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के रिजाइन करने के बाद नए चुनाव आयुक्त का चयन कर लिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार रिटायर्ड IAS डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और रिटायर्ड IAS प्रियांश शर्मा इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के नए कमिश्नर होंगे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले 9 मार्च को चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर भी किया था। इसे लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गयी थी। बता दें कि 1985 बैच के IAS अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया था। भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर भी वे रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग में पहले से ही चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था। गोयल के इस्तीफे के बाद अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे। अरुण गोयल के इस कदम के बाद अब चुनाव आयोग में दो रिक्तियां हो गई थी। इन रिक्तियों को आज भरा गया है। आज दो चुनाव आयुक्त को नियुक्त किया गया है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

देखिये अधिसूचना :-

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button