छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग। भाजपा के चारों मंडल द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पाटन में हुआ।

भाजपा के चारों मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पाटन में किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं मंच पर छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अरुण साव ने पाटन की जनता को मंच से ही प्रणाम करके अपने संबोधन की शुरुआत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात करते हुए कहा की राजनीतिक पार्टी का मूल्यांकन करने के तीन विषय है। पहला पार्टी का नेता कौन है, दूसरा पार्टी ने क्या क्या काम कर रही है और तीसरा उस पार्टी का संगठनात्मक गतिविधि क्या है। भाजपा इन तीनो मापदंड में खरे उतर रहे है।

अनुज शर्मा ने कहा की कांग्रेस सरकार कोयला, गिट्टी रेती को तो खा ही दिया यहां तक की गोबर को भी खा दिया। उन्होंने कहा की विजय बघेल को जिताने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। पाटन तो विजय बघेल का घर ही है। यहां से सर्वाधिक वोट दिलाइए। सांसद विजय बघेल ने कहा की पाटन से ही संघर्ष की शुरुआत होती है ओर परिणाम भी अच्छा रहता है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। मंच पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक अनुज शर्मा, प्रभारी चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक दया राम साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, राजीव अग्रवाल, दिव्या कलिहारी, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, राजू निषाद, कीर्ति नायक, मेहतर वर्मा, खेमराज यदु, शरद बघेल, हरिशंकर साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, रोहित साहू, पार्षद निक्की भाले, हर्ष भाले, टीकाराम साहू, हिमाचल साहू, निर्मल जैन, कैलाश यादव, लवकुश चंद्राकर, चंद्रिका साहू, रमेश कश्यप, अनूप चंद्राकर, विनय चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, राजेश वर्मा, सुनील वर्मा मौजूद रहे।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button