छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024।स्थैतिक निगरानी दल में आंशिक संशोधन।

*लोकसभा निर्वाचन-2024*
*स्थैतिक निगरानी दल में आंशिक संशोधन*

दुर्ग, 27 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन हेतु पूर्व में गठित स्थैतिक निगरानी दल में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत स्थैतिक निगरानी दल में श्री अशोक कुमार खनिज सुपरवाइजर के स्थान पर श्री हरीश कुमार धृतलहरे सहायक प्राध्यापक छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग की नियुक्ति की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

ःः000ःः

*लोकसभा निर्वाचन-2024*
*वीडियो निगरानी टीम में आंशिक संशोधन*

दुर्ग, 27 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन हेतु पूर्व में गठित वीडियो निगरानी टीम में आंशिक संशोधन किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विडियो निगरानी दल विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन में श्री योगेश्वर उपाध्याय मुख्य नगर पालिक अधिकारी नगर पंचायत पाटन के स्थान पर श्री सौरभ वाजपेयी मुख्य नगर पालिक अधिकारी नगर पंचायत पाटन विडियो निगरानी टीम में शामिल किये गये हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ःः000ःः

*लोकसभा निर्वाचन-2024*
*सेक्टर अधिकारी बदले गए*

दुर्ग, 27 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन हेतु पूर्व में जारी सेक्टर अधिकारी नियुक्ति आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन अंतर्गत सेक्टर अधिकारी श्री हरीश सक्सेना सीजीएम जिला उद्योग केन्द्र दुर्ग के स्थान पर श्री सिमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग को नियुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button