राजनीति

भाजयुमो जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सिविक सेंटर, भिलाई में निकाली गई मशाल रैली

भिलाई न्यूज़ / भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सिविक सेंटर, भिलाई में मशाल रैली निकाली गई। प्रदेश में बढ़ती हुई नक्सली हिंसा, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं में राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विरोध स्वरूप मशाल रैली निकाली गई और भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस को ज्ञापन की मांगों को पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मशाल रैली की अगुवाई कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि राज्य में जब से कांग्रेस सरकार आई है पूरा प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया है, लूट, डकैती हत्या, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। बदलाव चाहती हैं जो होकर रहेगा।

युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या नक्सलियों ने की है जी कायरतापूर्ण है, नक्सलियों को लगता है की उनके इस कृत्य से भाजपा कार्यकर्ता और जनता डर जायेगी , जो को संभव नहीं।

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की अंदेशा से घबरा रहे है नक्सली और कांग्रेसी नेता इस प्रकार का कुचक्र रच रहे है।भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता और कार्यकर्ताओं के लिए अपने जान प्राण को हाथो में लेकर खड़ा है! भाजपा कार्यकर्ता डरने वाला नही है।

मशाल रैली में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष श्री बृजेश बिचपुरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री द्वय योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष अमर सोनकर, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव, जिला कार्यालय मंत्री विजय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, शैलेंद्र शेंडे, प्रदेश युवा मोर्चा सह प्रशिक्षण प्रमुख नीतेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, सदस्य विनय सिंह यादव, मयंक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, विशाल शाही, राहुल भोसले, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, चंदन यादव, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, उमाकांत साहू, महेश तिवारी, बिरजू चौधरी, भूपेश दिवेदी, विनय सेन, विवेक कुलश्रेष्ठ, श्रीनिवास, अशीष शुक्ला, सूर्या देवांगन, शशी राव, रॉकी, नवीन सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, गोलू यादव, समीर अग्रवाल, सहित सैंकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button