छत्तीसगढसंपादकीय

दुर्ग।कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा में प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का प्रसारण आयोजित।

 

 

*कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का प्रसारण आयोजित*

 

दुर्ग, 09 दिसम्बर 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का जीवंत प्रसारण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा थे। अध्यक्ष डॉ. संजय शाक्य, निदेशक विस्तार शिक्षा, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि श्री सोलंकी, उपसंचालक कृषि खैरागढ़ थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कृषिगत कार्याें में आत्मनिर्भरता एवं कृषकों में समृद्धि लाना है। इसके लिए केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन देश के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने में चलाए जा रहे है। विकसित भारत का रोड मैप तैयार करने के लिए यह मोदी की गारंटी गाड़ी है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अनेकों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने एवं नमो ड्रोन दीदीयों को ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं दवाई छिड़कने, देखरेख के साथ खेती की आधुनिक तकनीकी से जोड़कर कृषि कार्याें को संचालित कराने का लक्ष्य दिया। उन्होेंने सभी नागरिकों को नमो एप में विकसित भारत एम्बेसेडर के रूप में स्वयं को पंजीकृत कर साथ ही अन्य लोगों को जोड़कर स्वस्थ भारत (फिट इंडिया) अभियान चलाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में भारतीय कृषि बीमा एवं एच.डी.एफ.सी. एग्रो कंपनी के अधिकारियों द्वारा फसल बीमा योजना संबंधी जानकारी किसानों को दी गई। इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी, के.वी.के के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विकास खुणे, विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार पटेल, डॉ. रोशन लाल साहू साथ ही दुर्ग एवं धमधा ब्लाक से आये 86 कृषक सम्मलित हुए। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस.के. थापक विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा किया गया।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button