छत्तीसगढसंपादकीय

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया आव्हान, कहा- लोकसभा की सभी 11 सीटों पर चुनाव जीतने की तैयारी में जुट जाएं…

  • राहुल गांधी के सिपाही हैं हम सब कांग्रेसी, न रुकेंगे, न थकेंगे: वोरा
  • छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर काम करेंगे: वोरा

दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वोरा ने कहा कि कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कमर कसना होगा। 2024 में नगरीय निकाय चुनाव भी होंगे और उसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। इन सभी चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस की सक्रियता से पार्टी की जीत का रास्ता निकलेगा। संगठन को मजबूत बनाकर एकजुट होकर पूरे देश में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करना होगा। वोरा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन मजबूत है। केवल कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और उचित मार्गदर्शन देने की जरूरत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और लोकसभा में जीत के लक्ष्य के साथ काम करना है।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button