छत्तीसगढ

काैशलेंद्र विक्रम सिंह बने भोपाल वहीं आशीष सिंह बने इंदौर कलेक्‍टर

[ad_1]

IAS Transfer in MP: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर का कलेक्‍टर बना दिया गया है। भोपाल कलेक्‍टर का दायित्‍व अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया है। वे इससे पहले मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक थे।

सचिव संजय गुप्‍ता को श्रम आयुक्‍त बनाया गया है जबकि रीवा संभाग आयुक्‍त अनिल सुचारी को सामान्‍य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। चिकित्‍सा शिक्षा आयुक्‍त गोपाल चंद्र डाड अब रीवा संभाग के आयुक्‍त होंगे। श्रम आयुक्‍त श्रीकांत बनोठ को अब विकअ सह आयुक्‍त सह संचालक के साथ नगर और ग्राम निवेश का दायित्‍व भी दिया गया है।

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button