छत्तीसगढ

Ayodhya Ram Mandir | प्राण प्रतिष्ठा में 13 दिन शेष: जलेगा सबसे बड़ा दीया

[ad_1]

Ayodhya Ram Mandir Live | प्राण प्रतिष्ठा में 13 दिन शेष: अयोध्या में अगामी 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। समारोह को भव्यत्म बनाने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर ही दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाने की तैयारी हो रही है। इस दीपक के लिए 21 क्विंटल तेल और सवा क्विंटल बाती का इस्तेमाल होगा। बताया जा रहा है कि इस दीपक को बनाने के लिए 108 लोगों की एक टीम बनाई गई है। एक अनुमान के मुताबिक, इस दीपक को जलाने में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

दरअसल, राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या में सबसे बड़ा दीपक जलेगा। इस दीपक का नाम प्रभु श्रीराम के पिता महाराज दशरथ के नाम पर दशरथ दीप रखा गया है। दीपक का व्यास 28 मीटर होगा। इसे रामघाट के तुलसीबाड़ी में 21 क्विंटल तेल डालकर जलाने की तैयारी की जा रही है। त्रेतायुग में भगवान राम अपने पूरे परिवार के साथ तुलसीवाड़ी में पूजा करते थे। सरयू तट पर स्नान करने के बाद वे यहां पूजा के लिए आते थे, इसलिए आज भी इसका नाम रामघाट है। (Ayodhya Ram Mandir)

Also Read – Ayodhya Ram Mandir

दीपक बनाने के लिए 108 लोगों की टीम बनाई – Ayodhya Ram Mandir

दीपक के बारे में जानकारी देते हुए तपस्वी छावनी के संत स्वामी परमहंस ने बताया कि शास्त्रों व पुराणों के अध्ययन के बाद दीपक का आकार त्रेता युग के मनुष्यों के आकार के अनुसार तैयार कराया जा रहा है। त्रेता युग में मनुष्य की लंबाई 21 फुट यानी 14 हाथ हुआ करती थी। इस बात का वर्णन शास्त्रों व पुराणों में मिलता है। वहीं, सतयुग में 32 फुट यानी 21 हाथ, द्वापर में 11 फुट यानी 7 हाथ होती थी।कलयुग में 5 से 6 फीट के बीच लंबाई होती है। उन्होंने आगे बताया कि दीपक तैयार करने में लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी बाती सवा क्विंटल रूई से तैयार हो रही है। इसके लिए 108 लोगों की टीम बनाई गई है। स्वामी परमहंस ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा दीपक होगा।

Ayodhya Ram Mandir | प्राण प्रतिष्ठा में 16 दिन शेष: उद्घाटन पर होगा 50 हजार करोड़ का कारोबार

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button