छत्तीसगढ

MP Congress: जीतू पटवारी बोले – संगठन में ग्राम पंचायत तक महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित

[ad_1]

MP Congress News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज की स्थापना हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने की थी, उनका सपना था कि सरकार की योजनाओं का लाभ देश के एक छोटे से गांव में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी मिल सके।

पंचायती राज की मूल भावना है कि ग्राम स्तर पर निम्न वर्ग के लोगों को सम्मान मिले। महिलाओं को ताकत मिले, इसलिए पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिये जाने की आवश्यकता है। पटवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व बीएलए का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाये, मण्डलम-सेक्टर में भी महिलाओं की जिम्मेदारी तय की जाये।

वोटर लिस्ट को दुरूस्त करने के लिए संगठन ग्रामीण स्तर पर कार्य करे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि पंचायती राज संगठन के माध्यम से हम पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित ही अच्छे परिणाम देंगे। टाले ने पंचायती राज संगठन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से पटवारी को अवगत कराया।

Also Read: Ayodhya Ram Mandir Live | प्राण प्रतिष्ठा में 13 दिन शेष

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, संगठन के पदाधिकारी सचिन नाइक, अक्षय समर्थ, नंदा महात्रे, अभिषेक त्रिपाठी सहित प्रदेश भर से आये पदाधिकारी और पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक का संचालन पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी प्रशांत पाठक नीलू ने किया।

वैभव पंवार बोले – मिस्ड कॉल से पहली बार मतदाता बने युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा युवा मोर्चा

The post MP Congress: जीतू पटवारी बोले – संगठन में ग्राम पंचायत तक महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित appeared first on Ujjwal Pradesh.

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button