छत्तीसगढसंपादकीय

ननकटठी। श्री राम जानकी आश्रम आनंद धाम सगनी में श्री राम कथा का भव्य आयोजन। 21 से 25 तक।

  1. पीठाधीश्वरों, जगतगुरुओं का दुर्लभ समागम, यज्ञ, श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्री राम जानकी आश्रम आनंदधाम सगनी में 21 से 25 तक।

स्वामी सुजनानंद वैदिक गुरुकुल विद्यापीठ श्री राम जनकी आश्रम अनंदधाम सगनी त्रिवेणी संगम में 21 से 25 जनवरी 2024 ‘छेरछेरा पूर्णिमा’ तक 11 कुंडीय गरुड़ वाहिनी महालक्ष्मी यज्ञ, विराट महासंत सम्मेलन एवं श्री राम कथा का वृहद आयोजन किया गया है | महान संतों, विद्वानों – पीठाधीश्वर श्री कामदगिरि जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम स्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम , श्री मत् जगतगुरु रामानुजाचार्य घनश्यामाचार्य जी महाराज प्रयाग्राज , पीठाधीश्वर श्रीतन तुलसी मैथिल्य जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी विष्णु देवायाचार्य जी महाराज जनकपुरधाम , पीठाधीश्वर श्रीहनुमत जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी धीरेंद्राचार्य जी महाराज परीक्षाचार्य झांसी, पीठाधीश्वर श्री नरसिंह जगतगुरु जगदाचार्य स्वामी मदनगोपालाचार्य जी महाराज नरसिंहपीठ कोचधाम , श्री अनूप शास्त्री जी चित्रकूट धाम के श्रीमुख से श्री राम कथा की अमृतमयी पावन धारा प्रवाहित होगी | यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कमल नारायण आर्य रायपुर होंगे |

डॉ नीलकंठ देवांगन ने बताया कि आश्रम के ब्रम्हचारियों द्वारा रोज योग, आसन, प्राणायाम, संस्कृत में नाटक, खेलकूद एवं सालिकराम वर्मा द्वारा धनुर्विद्या का प्रदर्शन होगा | अध्यक्ष दिलेश्वर सिंह क्षत्रिय सहित ग्राम निर्माण योजना ट्रस्ट, आयोजन समिति, विमल वैदिक सेवा आश्रम के पदाधिकारी एवं सदस्य गण तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे हुए हैं | उन्होंने अधिक संख्या में उपस्थित होकर संत समागम का लाभ लेने, जीवन को धन्य बनाने की अपील की है | सत्संग मेला के साथ पौष पूर्णिमा (छेरछेरा पुन्नी) के दिन यहां परंपरागत विशाल मेला लगेगा |

ज्ञात हो कि ब्रह्मलीन पं. सुजनानंद जी महाराज (हीरालाल शास्त्री) द्वारा छत्तीसगढ़ के इस पावन त्रिवेणी संगम के सुरम्य तट पर 1978 में संकल्पित और 1979 में स्थापित श्री राम जानकी आश्रम में गुरु कुल परंपरानुसार प्राथमिक से उच्च. माध्यमिक तक संस्कृत में शिक्षा दी जाती है | शुरुवाती वर्षों में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओमप्रकाशानंद जी महाराज का आगमन एवं प्रवचन पौष पूर्णिमा के आयोजनों में होता रहा है।

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button