संपादकीय

MP News: VD शर्मा बोले – प्रदेश की 4 प्रतिभाओं को पद्यश्री मिलने से प्रदेश का बढ़ा गौरव

[ad_1]

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भारतीय जनता पार्टी द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों के पार्टी कार्यालयों में झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ना है। आज गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक विकास और गरीबों के उत्थान में न्यौछावर किया उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने सम्मानित किया है। ऐसे व्यक्तित्व एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है।

मध्यप्रदेश के हमारे ऐसी प्रतिभाएं जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट कार्य किया है उनमें से संगीत के क्षेत्र में ओम प्रकाश शर्मा, कला के क्षेत्र में कालूराम बामनिया, शिक्षा के क्षेत्र में भगवती लाल राजपुरोहित एवं सत्येंद्र सिंह लोहिया को खेल के क्षेत्र में पद्य से सम्मानित किया गया है। मध्यप्रदेश की ऐसी सभी महान विभूतियों को मैं बधाई और शुभकामना देता हूं।

झंडावंदन के अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, वरिष्ठ नेता माखनसिंह चौहान, रघुनंदन शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता तपन भौमिक, राघवेन्द्र गौतम, पूर्व सांसद आलोक संजर, निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, शैतान सिंह पाल, रामदयाल प्रजापति, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, सुनेहा बगा, सनवर पटेल, नरेंद्र सलूजा, बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे, अनिल अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सुरजीत सिंह चौहान, भरत सिंह कुशवाह सत्येन्द्र जैन, रामगोपाल राजपूत, अनिल सप्रे, ब्रजुला सचान, मोहनी साक्यवार, भावना सिंह, सुनिल चौहान, शिवमणी मारण, रामप्रकाश बंसकार, अशोक चौहान, तुलसी जिझोतिया सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। विशेष सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक कोमल सिंह, आरक्षक राजेश शर्मा, कल्याण सिंह, नरेश कुमार, राधेश्याम ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कार्यालय परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई।

WPL 2024: देखें महिला प्रीमियर लीग का Full Schedule, MIW Squad, RCBW Squad, GGW Squad, UPW Squad & DCW Squad

The post MP News: VD शर्मा बोले – प्रदेश की 4 प्रतिभाओं को पद्यश्री मिलने से प्रदेश का बढ़ा गौरव appeared first on Ujjwal Pradesh.

[ad_2]
Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button