![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/02/Dr-Rajesh-Pandey-671x470.jpg)
भिलाई। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई के प्रिंसिपल डॉ. राजेश पांडेय को उच्च शिक्षा विभाग क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अपर संचालक का जिम्मा दिया गया है। आपको बता दें कि 2009 से डॉ. पांडेय प्रिंसिपल का जिम्मा संभालते रहे। इसके बाद 2019 तक हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रहे। शासनिक दक्षता और बेहतरीन कार्यशाली को देखते हुए डॉ. पांडेय को क्षेत्रीय अपर संचालक का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा डॉ. रिजवान उल्ला और सरगुजा कॉलेज की प्रिंसिपल को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
देखिये आदेश की कॉपी :-
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/02/Dr-Rajesh-Pandey-1.jpg)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/01/advt_saheli-jewellers.png)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2024/01/advt-chouhan-green-valley.jpg)
![](https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2023/12/SHYAM-NEW-ADVT.jpg)