छत्तीसगढसंपादकीय

CG – मंत्री के बंगले में चली गोली: जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हो गई मौत, पुलिस कर रही जांच

मंत्री के बंगले में चली गोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक मंत्री के बंगले में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। मंत्री मंत्री दयालदास बघेल के बंगले के एक गार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मंत्री दयालदास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला में CAF जवान रोहित सलामे की पोस्टिंग थी। रात करीब 2 बजें के लगभग रोहित सलामे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने सर्विस राॅयफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा राह है कि मृतक जवान एक सप्ताह पहले पच्चीस दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

मंत्री के बंगला से गोली चलने की आवाज आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूसरे जवान मौके पर पहुंचे, जहां रोहित सलामे की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गंज थाना से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बंगले में ही मौजूद थे। जवान ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button