![](https://anantcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-01-19-30-45-86_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6-780x470.jpg)
*दुर्ग जिला इकाई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा मनाया गया श्रम दिवस*
*साथ ही श्रमिक साथियों से अधिक से अधिक मतदान करने किया गया अपील*
*छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी साहब के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू जी द्वारा समस्त मजदूर श्रमिकों के साथ मिलकर श्रमिक दिवस मनाया गया साथ ही श्रमिकों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया*
*इस मौके पर पहुंची छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला इकाई की टीम को देख श्रमिक साथीगण काफी उत्साहित दिखे*
*सैकड़ो की तादाद में मजदूर,श्रमिक इस आयोजन में भागीदार बने*
*वही मौके पर उपस्थित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू, महासचिव वैभव चंद्राकर, जिला सचिव मनोज देवांगन, जिला संरक्षक लोकेश्वर सिंह ठाकुर,सह सचिव रवि सेन ,जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह राजपूत एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य गण जिसमें वरिष्ठ पत्रकार वीणा दुबे जी, वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, दीपमाला सिंन्हा, विजयलक्ष्मी चौहान, ईश्वर साहू विशेष रूप से मौके पर उपस्थित रहे।…!*