छत्तीसगढसंपादकीय

केन्द्र के समान DA और लंबित डी.ए. एरियर्स कब मिलेगा ? छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का भाजपा सरकार से सवाल, राजेश चटर्जी बोले – मोदी की गारंटी का इंतजार कर रहे है कर्मचारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,वरिष्ठ उप-प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,उप-प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,चंद्रभान सिंह निर्मलकर,प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे,महामंत्री आर डी तिवारी, कमलेश सोनी एवं राकेश साहू सहित विभिन्न कर्मचारी संगठन अपने वेतन वृद्धि महंगाई भत्ता सहित विभिन्न मांगो को लेकर पहले भी कई ज्ञापन दे चुके है।

वहीं वर्तमान में राज्य में भाजपा जब सत्ता में वापसी कर ली है तो कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन फिर एक बार अपनी मांगे सरकार के सामने रखी है। प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने कहा की बीजेपी द्वारा अपने चुनावी घोषणा में मोदी की गारंटी हवाला देकर जो घोषणा किए थे तथा केन्द्र के समान डी.ए.और लंबित डी.ए. एरियर्स छग के कर्मचारियों को कब मिलेगा ? तथा 1 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2023 तक;1 मई 2023 से 30 जून 2023 तक एवं 1 जुलाई 2023 से 31 जनवरी 2024 तक का देय तिथि से महँगाई भत्ता (डी.ए.) एवं लंबित एरियर्स के कारण 1 जुलाई 2019 से 31 जनवरी 24 तक कर्मचारियों को हो चुके आर्थिक क्षति की जानकारी सातवे वेतनमान के न्यूनतम वेतन,ग्रेड पे,लेवल तथा कुल आर्थिक क्षति के क्रम में जानकारी दिया है।

  • वेतन ₹ 15600 ग्रेड-पे ₹ 1300 लेवल-1 में ₹ 59748;
  • वेतन 16100 ग्रेड पे ₹1400 लेवल-2 में ₹61663;
  • वेतन ₹18000 ग्रेड पे ₹1800 लेवल-3 में ₹68940;
  • वेतन ₹19500 ग्रेड पे ₹ 1900 लेवल-4 में ₹ 74685;
  • वेतन ₹ 22400 ग्रेड पे ₹ 2200 लेवल-5 में ₹ 85792;
  • वेतन ₹ 25300 ग्रेड पे ₹ 2400 लेवल-6 में ₹ 96899;
  • वेतन ₹ 28700 ग्रेड पे ₹ 2800 लेवल-7 में ₹ 109921;
  • वेतन ₹ 35400 ग्रेड पे ₹ 4200 लेवल-8 में ₹ 135582;
  • वेतन ₹ 38100 ग्रेड पे ₹ 4300 लेवल-9 में ₹ 145923;
  • वेतन ₹ 43200 ग्रेड पे ₹ 4400 लेवल-10 में ₹ 165456;
  • वेतन ₹ 49100 ग्रेड पे ₹ 4800 लेवल-11 में ₹188053;
  • वेतन ₹ 56100 ग्रेड पे ₹ 5400 लेवल-12 में ₹ 214863;
  • वेतन ₹ 67300 ग्रेड पे ₹ 6600 लेवल-13 में ₹ 257759;
  • वेतन ₹ 79900 ग्रेड पे ₹ 7600 लेवल-14 में ₹ 306017;
  • वेतन ₹ 118500 ग्रेड पे ₹ 8700 लेवल-15 में ₹453855;
  • वेतन ₹ 129700 ग्रेड पे ₹ 8900 लेवल-16 में ₹496751;
  • वेतन ₹ 141809 ग्रेड पे ₹ 10000 लेवल-17 में ₹543094

उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 31 जनवरी 2024 तक देय तिथि से महँगाई भत्ता(डी.ए) स्वीकृत नहीं होने से प्रत्येक वेतन लेवल के न्यूनतम वेतन(औसत) में

  • क्लास-1 को ₹1,705,805,400,
  • क्लास-2 को ₹ 9,024,367,650
  • क्लास-3 को ₹ 28,239,107,050
  • क्लास-4 को ₹ 3,543,682,500
  • कुल (औसत) ₹ 42,512,962,600 का एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हुआ है।

जहाँ,केन्द्र सरकार अपने 47.58 लाख से अधिक कर्मचारियों तथा 67.95 लाख से अधिक पेंशनरों को देय तिथि से महँगाई भत्ता(डी.ए) तथा महँगाई राहत (डी.आर) दे रही है।वहीं,राज्य सरकार अपने 4 लाख कर्मचारियों एवं 1.25 लाख पेंशनरों को देय तिथि से महँगाई भत्ता(डी.ए) तथा महँगाई राहत (डी.आर) नहीं दे पा रही है।

Source link

anantcgtimes

लोकेश्वर सिंह ठाकुर (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9893291742 ईमेल- anantcgtimes@gmail.com वार्ड नंबर-5, राजपूत मोहल्ला, ननकटठी, जिला-दुर्ग

Related Articles

Back to top button